पूर्वी चंपारण: पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने जिले के 40 भू-माफिया और शराब माफियाओं की सूची जारी की है। उन्होंने बताया है कि पहली सूची में नामित 40 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, ऐसे माफियाओं की दूसरी सूची भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। बताया गया है कि पुलिस लगातार अवैध कारोबार और अपराध के तहत अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले भू-माफिया और शराब माफियाओं को चिन्हित कर रही है और उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
इसके लिए कानूनी तौर पर बीएनएसएस की धारा 107 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उक्त माफियाओं में चुमन पटेल उर्फ सुमन राउत मठिया छतौनी, राहुल सिंह उर्फ राहुल मुखिया खजुरिया अरेराज, देव गुप्ता मठिया छतौनी, सुगंध गुप्ता धर्म समाज नगर थाना, उक्त सभी भू-माफिया बताए जाते हैं। झुनुन सहनी सुगौली, शराब विकास सहनी सुगौली, संजीव यादव जयसिंहपुर तुरकौलिया, रवि गुप्ता बंजरिया, अमीर सहनी रघुनाथपुर सभी की पहचान शराब माफिया के रूप में की गयी है।
इसके अलावा भू-माफिया के तौर पर अकूत संपत्ति अर्जित करने वालों में बलराम सिंह रघुनाथपुर और पप्पू गिरी रघुनाथपुर भी शामिल हैं। मुखी राय मुफस्सिल थाना, चंदन गुप्ता पिपरा कोठी, रंजीत गुप्ता पिपरा कोठी, संजय यादव कोटवा, संतोष साह भूपतपुर शराब, जसीलाल साह पिपरा, रामसनेही भगत, बिजेंद्र भगत मेहसी, संतोष सहनी हरसिद्धि, अभिमन्यु सिंह पहाड़पुर, वीर बहादुर प्रसाद सभी की पहचान शराब माफिया के रूप में की गयी है। इस तरह कुल 40 लोगों के नाम सार्वजनिक किये गये हैं जिनके खिलाफ संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई तेज कर दी गयी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह