Bihar Election 2025 Phase 2 Voting LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से 20 जिलों की 122 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग चल रही है। दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड तोड़ 67.14% मतदान हो चुका है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, किशनगंज जिला 76.26% मतदान के साथ पहले नंबर है। इसके बाद कटिहार (75.23%), जमुई (67.81%) और बांका (68.91%) का स्थान है।
कई पोलिंग स्टेशनों पर तो वोटिंग शुरू होने से पहले ही वोटर पहुंच गए थे। कई पोलिंग स्टेशनों पर वोटरों की लंबी लाइनें देखी गईं। महिला वोटर भी इस चरण की वोटिंग में जोश के साथ हिस्सा ले रही हैं। चुनावों के लिए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। हर बूथ पर हथियारबंद सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इस चरण में लगभग चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
इस चरण में NDA और महागठबंधन दोनों के कई बड़े नेताओं का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा है। वोटरों के लिए 45,399 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें से 5,326 शहरी इलाकों में और 40,073 ग्रामीण इलाकों में हैं। चुनावों के दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसमें NDA के 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में NDA की तरफ से BJP के 53, JDU के 44, LJP (राम विलास) के 15, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के छह और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार उम्मीदवार मैदान में हैं। महागठबंधन की तरफ से RJD के 71, कांग्रेस के 37, CPI (ML) के 6, CPI के 4, VIP के 8 और CPI(M) का एक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। पहले चरण में, राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग पूरी हो गई थी।
गौरतलब है कि बिहार में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे है। इस फेज में 45,399 मतदान केंद्रों पर 3 करोड़ 70 लाख मतदाता 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 41 पुरुष हैं। जबकि, महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 है। थर्ड जेंडर के कुल 943 वोटर हैं। दूसरे चरण में मतदाताओं की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ी सीट हिसुआ है। पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद, कांग्रेस नेता अजीत शर्मा समेत कई नेता के किस्मत का आज फैसला होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव