Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होने जा रहा है, जिसमें 121 सीटों पर मतदाता आने मताधिकार के अधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में मतदाता कई दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला करेंगे। इन सीटों पर ज़ोरदार सियासी मुकाबला होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यह चुनावी संघर्ष न सिर्फ बड़े नेताओं के लिए बल्कि बिहार की सियासत के लिए भी एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।
पहले चरण में जिन प्रमुख सीटों पर सभी की नजरें टिकी हैं, उनमें ’तारापुर’, ’राघोपुर’, ’महुआ’, ’अलीपुर’, और ’मोकामा’ शामिल हैं। तारापुर सीट पर उपमुख्यमंत्री ’सम्राट चौधरी’ (भाजपा) और राजद के ’अरुण कुमार’ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। तारापुर सीट पर जीत के लिए दोनों ही प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, और इस सीट पर खासा ध्यान केंद्रित किया गया है।
’राघोपुर’ सीट पर राजद के प्रमुख नेता ’तेजस्वी यादव’ मैदान में हैं। इस सीट पर ’सतीश कुमार यादव’ (भाजपा) और ’चंचल सिंह’ (जन स्वराज पार्टी) उनसे मुकाबला करेंगे। तेजस्वी के लिए यह चुनावी यात्रा खास है, क्योंकि राघोपुर उनके परिवार का पारंपरिक गढ़ है और इस बार उनकी साख दांव पर लगी है।
’महुआ’ सीट पर सियासी संघर्ष और भी लोगों की दिलचस्पी का केंद्र बना हुआ है, क्योंकि यहां ’तेज प्रताप यादव’ (राजद) और ’मुकेश कुमार रोशन’ (राजद) के बीच मुकाबला हो रहा है। तेज प्रताप यादव अब राजद से अलग राजनीति कर रहे हैं, और इस सीट पर उनके समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। वहीं, ’लोजपा’ के ’संजय सिंह’ भी इस सीट पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक बन गया है।
’अलीपुर’ सीट पर भाजपा ने लोकगायिका ’मैथिली ठाकुर’ को मैदान में उतारा है। उनके मुकाबले में ’विनोद मिश्रा’ (राजद) हैं। मैथिली ठाकुर के लिए यह एक नया सियासी प्रयोग है, जबकि राजद के लिए यह सीट जीतना भी काफी महत्वपूर्ण है।
’मोकामा’ सीट पर ’अनंत सिंह’ (जदयू) और ’वीणा देवी’ (राजद) के बीच मुकाबला है। अनंत सिंह की हाल ही में गिरफ्तारी इस सीट को लेकर सियासी हलचल को और तेज कर दी है। उनके खिलाफ चल रहे आरोप और गिरफ्तारी के बाद यह सीट चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।
चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल ’3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302’ मतदाता नयी सरकार के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें ’1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष’, ’1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं’, और ’758 थर्ड जेंडर’ मतदाता शामिल हैं। पहले चरण में कुल ’45,341 बूथों’ पर मतदान की व्यवस्था की गई है। इस चरण में ’जदयू’ के 57, ’भाजपा’ के 48, और ’लोजपा’ के 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं ’’महागठबंधन’’ से ’राजद’ के 71, ’कांग्रेस’’ के 24 और ’लेफ्ट’ के 14 प्रत्याशी चुनावी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा ’प्रशांत किशोर’ की ’जन स्वराज पार्टी’ के 118 प्रत्याशी भी इस चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
बिहार चुनाव के पहले चरण के नतीजे ना केवल उम्मीदवारों के भविष्य को तय करेंगे, बल्कि यह पूरी बिहार की राजनीति के रुझान को भी स्पष्ट करेंगे। इस चरण में चुनावी परिणाम के बाद यह साफ हो जाएगा कि बिहार की सत्ता पर किसका कब्जा होगा और कौन सी पार्टी इस बार मुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा