Bihar Elections 2025: बिहार की जनता ने चुनावी पंडितों और सियासी रणनीतिकारों की तमाम भविष्यवाणियों और अटकलों को झुठलाते हुए एक प्रचंड जनादेश दिया है। शायद इसीलिए जनता को जनार्दन कहा जाता है, क्योंकि मतदाताओं के बीच रहकर उनके मूड को समझने का दावा करने वाले भी अब बगलें झांकने को मजबूर हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में गर्दा उड़ाते हुए एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की। बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 202 सीटें मिली हैं। जबकि महागठबंधन पूरी तरह से धराशायी हो गया। महागठबंधन को महज 35 सीटों से संतोष करना पड़ा है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बड़ी पार्टी बनाकर उभरी।
दरअसल शुक्रवार की मतगणना 2010 के नतीजों जैसी ही रही, जब नीतीश कुमार सरकार के पहले कार्यकाल से खुश और बेहतरी के भरोसे जनता ने उसे 206 सीटें दी थीं। सरकार के बीस साल के शासन को लेकर कोई नाराजगी या अविश्वास नहीं था। 2010 में, जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी थी। हालांकि इस बार, भाजपा 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। जेडीयू को 85 सीटें मिलीं। मतदाताओं ने यह भी उम्मीद जताई कि सत्तारूढ़ पार्टी से किए गए वादे पूरे होंगे और उसे 243 में से 202 सीटें दी जाएंगी।
महागठबंधन 36 सीटों पर सिमट गया, जबकि अन्य को छह सीटें मिलीं। कांग्रेस को जहां 6 सीटों मिली, जो उसे पिछली बार मिली 19 सीट से काफी कम हैं। वहीं राजद की सीट संख्या 75 से घटकर 25 हो गई है। तेजस्वी यादव की ऊर्जा के बावजूद, कांग्रेस की हार और आंतरिक कलह ने उन्हें नुकसान पहुंचाया। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने एंटी-इनकंबेंसी वोट बांटा। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पर विपक्ष के आरोप खारिज हो गए।
2025 के बिहार चुनाव में महिलाओं का समर्थन एनडीए के लिए निर्णायक साबित हुआ। कुल मतदान 66.91% रहा, जिसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से 8.82% अधिक थी। नीतीश सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया। चुनाव से ठीक पहले 1.21 करोड़ महिलाओं के खाते में योजना राशि पहुंची। जो नीतीश एनडीए के लिए निर्णायक साबित हुआ। वहीं जीविका योजना के जरिए 31 लाख ‘लखपति दीदियां' बनीं, जिनकी आय 2020 से दोगुनी हुई। महिलाओं ने इसे ‘ठोस बदलाव' माना, न कि ‘रेवड़ी'।
बिहार में एनडीए की भारी जीत से भाजपा बेहद खुश है। बिहार से लेकर दिल्ली मुख्यालय तक जश्न का माहौल है। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास… बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। हम एनडीए के लोग, हम तो जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं। हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं, इसलिए आज बिहार ने बता दिया है- फिर एक बाद NDA सरकार। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आने वाले वर्षों में, हम बिहार के विकास, इसके बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और राज्य की संस्कृति को एक नई पहचान देने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस राज्य के युवाओं और महिलाओं को समृद्ध जीवन के पर्याप्त अवसर मिलें।"
महागठबंधन 35
अन्य
अन्य प्रमुख खबरें
जिलाधिकारी ने तहसील दिवस पर सुनी समस्याएं, मौके पर किया समाधान
जिला निर्वाचन अधिकारी ने की SIR को लेकर बीएलओ व राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Jhansi: 12 दिसंबर को होगा नगर निगम के उपसभापति पद के लिए चुनाव
मदद के बहाने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास, केस दर्ज
एचडीएफसी बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज उमेश यादव पहुंचे राम नगरी, किया दर्शन-पूजन
ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में जारी सत्याग्रह, CM के नाम सौंपा ज्ञापन
नगला तुला विद्यालय में विश्व मृदा संरक्षण दिवस पर पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता आयोजित
RTE में बड़ा स्कैम: सरकारी योजनाओं में हो रही बड़ी धोखाधड़ी