Bihar Election 2025 , Maithili Thakur: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच खबर है कि बिहार की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर राजनीति में कदम रख सकती हैं। मैथिली ने हाल ही में BJP नेताओं से मुलाकात की, जिससे उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि उनकी ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई, लेकिन उन्होंने यह जानकारी जरूर दी कि अगर वह चुनाव लड़ती हैं तो वह किस सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगी।
दरअसल, मैथिली ठाकुर हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इस मुलाकात से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि वह भाजपा के टिकट पर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।
इसके अलावा भाजपा नेता विनोद तावड़े ने अपने पूर्व ट्विटर हैंडल पर मैथिली ठाकुर के साथ एक तस्वीर साझा करते की थी। इस पोस्ट के बाद से मैथिली ठाकुर के राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस संभावना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, मैथिली ठाकुर या भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
उधर चुनाव लड़ने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए, मैथिली ठाकुर ने कहा कि वह टीवी पर खबरें देख रही हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से मुलाकात की और बिहार के भविष्य पर चर्चा की। मैथिली ठाकुर ने स्पष्ट रूप से कहा, "मैं अपने गांव की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहूंगी क्योंकि उस क्षेत्र से मेरा गहरा नाता है।" हालांकि उन्होंने सीट का नाम नहीं बताया, लेकिन खबरें हैं कि भाजपा उन्हें दरभंगा की अली नगर सीट से चुनाव लड़ा सकती है। दरअसल मैथिली ठाकुर को चुनाव आयोग ने बिहार का "स्टेट आइकॉन" नियुक्त किया है।
मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) मूल रूप से दरभंगा की रहने वाली हैं और लोक संगीत के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वह मिथिला संस्कृति और भाषा के प्रचार-प्रसार में हमेशा सक्रिय रही हैं। चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव के लिए मैथिली ठाकुर को बिहार का "स्टेट आइकॉन" नियुक्त किया है। अब देखना यह है कि क्या वह राजनीतिक मंच पर भी अपनी नई पारी शुरू करेंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह