लखनऊ। बिहार चुनाव में अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को एसटीएफ ने लखनऊ के किसानपथ से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 575 पेटी अंग्रेजी शराब, एक कंटेनर और एक मोबाइल बरामद किया गया है। पूछताछ से मिली जानकारी के मुताबिक यह शराब बिहार चुनाव ( Bihar Election ) में खपाने के लिए भेजी जा रही थी। तस्कर ने गिरफ्तारी के दौरान बताया कि यह शराब हरियाणा और पंजाब से तस्करी करके बिहार पहुंचाई जाती थी।

एसटीएफ के डिप्टी एसपी विमल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरियाणा के झज्जर जनपद के बेरी चिमनी गांव निवासी विश्ववेंद्र के रूप में हुई है। वह कंटेनर में खाद की बोरियों के नीचे शराब की पेटियां छुपाकर बिहार जा रहा था। तस्कर को एसटीएफ ने कल्ली पश्चिम ओमेक्स कट के पास दबोचा।

तस्कर ने पूछताछ में बताया कि इस गिरोह का सरगना सोनू राठी है, जो अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पंजाब और हरियाणा से भारी मात्रा में शराब बिहार भेजता है। गिरोह के सदस्य शराब की खेप बिहार के दरभंगा में पहुंचाते हैं। विश्ववेंद्र ने यह भी खुलासा किया कि गिरोह के अन्य सदस्य गुरनीत सिंह गोगिया और अतुल हैं। उसे हर खेप के बदले एक लाख रुपये मिलते थे। एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही, अन्य गिरोह सदस्यों की तलाश जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह