Bihar Election 2025 Date : चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बिहार में इस बार दो चरणों में मतदान होंगे। 6 नवंबर को पहला चरण और 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। जबकि चुनावों के परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि बिहार की सभी 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। चुनाव के दौरान हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फर्जी खबरों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
10 अक्टूबर- अधिसूचना
17 अक्टूबर - नामांकन की अंतिम तिथि
18 अक्टूबर- नामांकन पत्रों की जांच
20 अक्टूबर- नामांकन वापसी
6 नवंबर - वोटिंग
13 अक्टूबर- अधिसूचना जारी होगी
20 अक्टूबर- नामांकन की अंतिम तिथि
21 अक्टूबर - नामांकन पत्रों की जांच
23 अक्टूबर- नामांकन वापसी
11 नवंबर- वोटिंग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और लगभग 3.5 करोड़ महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 तृतीय लिंग मतदाता भी हैं। लगभग 7.2 करोड़ दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक आयु के 4.04 करोड़ वरिष्ठ नागरिक भी मतदाता सूची में हैं, जबकि 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 14,000 है। लगभग 1.4 करोड़ ऐसे मतदाता हैं जो पहली बार मतदान कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। कई राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने की अपील की थी ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे। पहले चरण में 28 अक्टूबर, 2020 को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों के लिए और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान हुआ था। मतगणना 10 नवंबर को हुई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह