Bihar Double Murder: बिहार के पटना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के जानीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक घर में सो रहे दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और टायर जलाकर घंटों प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चों के पिता ललन गुप्ता सचिवालय में प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि मां एम्स में गार्ड हैं। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय अंजलि कुमारी और 12 वर्षीय अंशु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे स्कूल से घर लौटे थे। उस समय माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। आग लगने के बाद दोनों बच्चें बुरी तरह से जल गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने जब घर से धुआं निकलता देखा तो पुलिस को सूचना दी।
जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फुलवारी शरीफ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी दीपक कुमार खुद मामले पर नज़र बनाए हुए हैं। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच की जा सके।
परिजनों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुआ जब वह घर पर नहीं थे। इस वारदात को दोपहर 12 से 1:30 बजे के बीच में अंजाम दिया। कमरा अंदर से बंद था। उन्हें शक है कि दोनों बच्चों की हत्या की गई है। पीड़ित के पिता ने पुलिस से मांग की है कि जिसने भी यह अपराध किया है उसे गिरफ्तार किया जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुँची है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों बच्चों की जलकर मौत कैसे हुई?
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह