Chhapra News: बिहार के छपरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार रात को ठंड से बचने के लिए घर के अंदर जलाई गई कोयले की अंगीठी से निकलने वाले जहरीले धुएं से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में तीन छोटे बच्चे और उनकी दादी शामिल हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अम्बिका भवानी मोहल्ले की है। जहां कड़ाके की ठंड के कारण परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सो रहे थे। हालांकि कमरा पूरी तरह से बंद था, इसलिए ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया और उसमें जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई। जिससे सभी बेहोश हो गए। जब सुबह काफी देर तक दरवाज़ा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को कुछ अनहोनी का शक हुआ।
पड़ोसियों जब दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में तेजस (3 साल), अध्याय (3 साल), गुड़िया (7 महीने) और कमलावती देवी (70 साल) शामिल हैं। जबकि अमित कुमार, अमीषा और एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रशासन ने लोगों से की ये अपील
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ठंड के मौसम में बंद कमरों में कोयले की अंगीठी या कोयले का इस्तेमाल न करें। अगर अंगीठी का इस्तेमाल करना ही है, तो खिड़की या वेंटिलेशन खुला रखें ताकि गैस बाहर निकल सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल