Bihar Assembly Elections Second Phase : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान कल, 11 नवम्बर को है। पहले चरण में रिकॉर्ड 65.08 प्रतिशत मतदान दर्ज होने के बाद अब मतदाताओं की नजरें दूसरे दौर पर टिकी हैं, जिसमें 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाने हैं। इस चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट के कई दिग्गज मंत्रियों की साख दांव पर लगी होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, दूसरे चरण में कुल 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई सरकार का गठन करेंगे। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 041 पुरुष और 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 5 लाख 28 हजार 954 नए वोटर है जो पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान के लिए कुल 45,399 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर 1,302 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, इनमें 1,165 पुरुष और 136 महिलाएं हैं।
पहले चरण की तरह इस बार भी महिलाओं के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले चरण में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 69.04 रहा था, जबकि पुरुषों का 61.56 प्रतिशत। मीनापुर सीट पर तो 77.54 प्रतिशत तक वोटिंग दर्ज हुई थी। दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास’’ जैसे प्रमुख जिलों में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कई बड़ी हस्तियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, चकाई से सुमित कुमार सिंह, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, अमरपुर से जयंत राज, छातापुर से नीरज कुमार सिंह ‘बबलू’, बेतिया से रेणु देवी, धमदाहा से लेशी सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान और चौनपुर से जमा खान जैसी नामी हस्तियां मैदान में हैं।
राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो एनडीए इस चरण में पूरी ताकत के साथ उतरा है। भाजपा के 53, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15, रालोमो के 4 और हम के 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं महागठबंधन में राजद 72, कांग्रेस 37 और वीआईपी 10 सीटों पर मुकाबला कर रही है। प्रचार अभियान रविवार शाम 5 बजे थम गया, लेकिन उससे पहले बिहार का चुनावी रण पूरी तरह गरमाया रहा। महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, मुकेश सहनी और दीपंकर भट्टाचार्य ने प्रचार में मोर्चा संभाला, जबकि एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रैलियों में वोटरों से संपर्क साधा। अब निगाहें कल के मतदान पर हैं, जब बिहार का भविष्य तय करने के लिए लाखों लोग वोटिंग बूथों की ओर रुख करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई