Bihar Election 2025 Phase 2 Voting LIVE: बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की 122 सीटों पर मतदान जारी है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी कतारे देखने को मिल रही है। इस बीच दोपहर 1 बजे तक वोटिंग आकंड़े सामने आ चुके है। दोपहर 1 बजे तक 47.62 % वोटिंग हो चुकी है। किशनगंज में 51 प्रतिशत से ज़्यादा वोटिंग हुई है। वहीं, मधुबनी में वोटिंग की रफ़्तार काफी धीमी है, जहां अब तक सिर्फ 43 प्रतिशत मतदान हुआ है।
गौरतलब है कि बिहार में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे है। इस फेज में 45,399 मतदान केंद्रों पर 3 करोड़ 70 लाख मतदाता 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 41 पुरुष हैं। जबकि, महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 है। थर्ड जेंडर के कुल 943 वोटर हैं। दूसरे चरण में मतदाताओं की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ी सीट हिसुआ है। पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद, कांग्रेस नेता अजीत शर्मा समेत कई नेता के किस्मत का आज फैसला होगा।
दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद बिहार पुलिस ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। DGP विनय कुमार ने सभी SPs को संवेदनशील इलाकों, पोलिंग स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। DGP ने कहा कि केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस की संयुक्त टीमें पेट्रोलिंग बढ़ा रही हैं। सीमावर्ती इलाकों और नक्सल प्रभावित इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी और सामान्य पोलिंग स्टेशनों पर शाम 6 बजे तक चलेगी। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना 14 नवंबर होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव