पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेटगामा वार्ड संख्या-10 मेंएक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। न्यूट एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के अनुसार कुछ वहशी और अंधविश्वास में डूबे 50 से ज्यादा लोगों ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। अंधविश्वासी भीड़ ने एक ही परिवार के पांच लोगों को डायन होने का आरोप लगाकर बेरहमी से पीटने के बाद पांचों को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। बाद में उनके शवों को भी गायब कर दिया गया। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, और अधिकतर ग्रामीण अपने घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने चार शव बरामद कर लिए हैं, जबकि पांचवें की तलाश जारी है।
यह खौफनाक घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 50 लोगों की भीड़ अचानक बाबूलाल उरांव के घर में घुस गई। उन्होंने उनकी पत्नी सीता देवी पर डायन होने का आरोप लगाया और उन्हें बांस के डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बाबूलाल उरांव के बेटे सोनू ने जो आपबीती सुनाई है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है। सोनू के अनुसार, उसकी आंखों के सामने ही उसके पूरे परिवार को बुरी तरह पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। कुछ मीडिया में उन्हें जिंदा जलाने की बात भी की जा रही है। यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज में गहरे जड़े जमाए अंधविश्वास को भी उजागर करती है।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत तत्काल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे मामले की कमान खुद अपने हाथों में ले ली। जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे। एसपी के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रहीं हैं। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनाती की गई है। बरामद किए गए चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष उत्तम कुमार के अनुसार मामले में अभी तक तीन लोगों को हिरासत में लेकर सख्त पूछताछ की जा रही है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि गांव के अधिकांश लोग फरार हैं, जो जांच में बाधा डाल सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई