Bihar IAS Transfer: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बंदना प्रेयसी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ-साथ उद्योग विभाग का काम देख रहीं को समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। इस दौरान उन्हें बिहार राज्य महिला एवं बाल विकास निगम के प्रबंध निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
कुंदन कुमार को आधारभूत संरचना विकास प्राधिकरण (एआईडीए), पटना के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। समाज कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बमहरा को स्थानांतरित करते हुए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा 1993 बैच के आईएएस अधिकारी मिहिर कुमार सिंह, जो पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव थे, को अगले आदेश तक उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा राजस्व पर्षद में अपर सदस्य और 1997 बैच की IAS अधिकारी डॉ. सफीना एएन को स्थानांतरित करते हुए मगध प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। वे अगले आदेश तक बिपार्ड, गया के अपर महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। मगध प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त और बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड), गया के अपर महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार देख रहे प्रेम सिंह मीना को राजस्व पर्षद, पटना में अपर सदस्य बनाया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल