धौलपुर: एसीबी ने बुधवार को भरतपुर पटवार घर में ट्रेप कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक पटवारी को ट्रैप किया। पटवारी ने हैसियत प्रमाण पत्र बनाने की एवज में परिवादी से 5 हजार की रिश्वत मांगी थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि पटवारी तुलाराम हल्का चक नंबर 3 परिवादी से हैसियत प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 5 हजार की रिश्वत मांग रहा था।
जिसके बाद परिवादी और पटवारी के बीच 4 हजार रुपए में समझौता हो गया। परिवादी ने इसकी शिकायत धौलपुर एसीबी में की और जब शिकायत का सत्यापन कराया गया तो शिकायत सही पाई गई। शिकायत के सत्यापन के बाद जब परिवादी आज पटवारी को 4 हजार रुपए की रिश्वत देने पहुंचा तो धौलपुर चौकी के उप अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह की टीम ने आरोपी रिश्वतखोर पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया और पटवारी से रिश्वत के 4 हजार रुपए भी बरामद कर लिए।
पटवारी के हाथों की जांच की गई तो पता चला कि उसने 4 हजार रुपए रिश्वत ली है। उपरोक्त मामले को लेकर बड़ा सवाल यह है कि भरतपुर एसीबी के अस्तित्व में होने के बावजूद धौलपुर एसीबी को कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ता है, भरतपुर एसीबी को इन जैसे रिश्वतखोरों की जानकारी क्यों नहीं मिल पाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल