शाहपुराः राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को शाहपुरा को पुनः जिला बनाए जाने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। शाहपुरा से विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने सदन में पूर्ववर्ती सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए जिलों की घोषणाएं की गईं, लेकिन धरातल पर ठोस कार्य नहीं हुए। उन्होंने कहा कि “झूठी घोषणाओं के सहारे वाहवाही लूटने की कोशिश की गई, मगर जनता ने सच्चाई समझ ली और परिणाम सबके सामने है।”
विधायक बैरवा ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने जिला पुनर्गठन को राजनीतिक हथियार बनाकर लोगों को आपस में बांटने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक निर्णयों में पारदर्शिता और दीर्घकालिक योजना का अभाव रहा, जिससे कई क्षेत्रों में भ्रम और असंतोष की स्थिति बनी।
शाहपुरा का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए डॉ. बैरवा ने सरकार से स्पष्ट मांग की कि शाहपुरा को पुनः जिला बनाने पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल घोषणा कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि आवश्यक प्रशासनिक ढांचे, संसाधनों, कार्यालयों और अधिकारियों की नियुक्ति के साथ योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं, रोजगार के अवसर और आधारभूत संरचना का वास्तविक लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने तर्क दिया कि शाहपुरा ऐतिहासिक, भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टि से जिला बनने की सभी आवश्यकताओं को पूरा करता है। यह क्षेत्र लंबे समय से जिला बनाए जाने की मांग करता आ रहा है और यहां की जनता को अब ठोस निर्णय की अपेक्षा है। “अब और टालमटोल नहीं चलेगी, सरकार को स्पष्ट रुख अपनाना होगा,” उनके इस बयान से सदन में सियासी हलचल देखी गई।
विधानसभा में इस मुद्दे के उठने से शाहपुरा क्षेत्र में नई उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों की निगाहें अब राज्य सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं कि शाहपुरा को पुनः जिला बनाने के संबंध में कब और किस प्रकार का निर्णय लिया जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिजली की बढ़ती मांग के बीच CM योगी की अहम बैठक, बोेले- भीषण गर्मी में भी सुनिश्चित करें आपूर्ति
ITBP जवान की मां का हाथ काटने पर पलटन ने कमिश्नरेट ऑफिस को घेरा
Falta Election Result: फाल्टा में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर, चौथे नंबर पर खिसकी तृणमूल कांग्रेस
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला