भीलवाड़ाः 5 माह पूर्व शाहपुरा का जिले का दर्जा समाप्त करने के विरोध में शहरवासी आज 28 मई को काला दिवस मना रहे हैं। जिला बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर शाहपुरा के सभी बाजार सुबह से ही स्वेच्छा से बंद हैं। बंद को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं। बाजार बंद होने से जनजीवन भी अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है।
जिला बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गालाल राजोरा ने बताया कि 28 दिसंबर 2024 को राज्य सरकार ने शाहपुरा जिले का दर्जा समाप्त कर दिया था, जिसके विरोध में आज शाहपुरा के बाजार बंद रखे गए हैं। इस दौरान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सुबह 9 बजे त्रिमूर्ति चौराहे से महलों के चौक तक वाहन रैली भी निकाली और नारेबाजी की। इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की सफलता पर त्रिमूर्ति बारहठ स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया गया तथा उनका हौसला बढ़ाया गया। दोपहर बाद राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी दिया जाएगा तथा जिला बहाली की मांग की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह