भीलवाड़ाः भीलवाड़ा जिले के मांडल चौराहे पर बुधवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां और उसके दो साल के बेटे की डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी आंखों के सामने दिल दहला देने वाला मंजर देखा। हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
करेरा निवासी लादू लाल रैगर अपनी पत्नी रेखा देवी और दो साल के बेटे मुकेश के साथ बाइक पर भीलवाड़ा से करेरा लौट रहे थे। उनका बेटा बीमार था और परिजन उसका इलाज कराकर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे जब वे मांडल-भीलवाड़ा चौराहे पर पहुंचे तो बारिश हो रही थी और सड़क पर पानी जमा था।
इसी दौरान तेज गति से आ रहे डंपर ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से तीनों सड़क पर गिर गए। डंपर का अगला हिस्सा मां-बेटे के ऊपर से गुजर गया। दो वर्षीय मासूम मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेखा देवी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वहीं, लादू लाल को गंभीर चोटें आई हैं और उसे महात्मा गांधी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस दुखद हादसे के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए और घायलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। एंबुलेंस 108 के पायलट प्रभु प्रजापत मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने बताया कि डम्पर चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। बारिश के कारण दृश्यता कम थी, फिर भी उसने गति कम नहीं की। सड़क पर जमा पानी में वाहन अनियंत्रित हो गया और बाइक सवारों को कुचल दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही माण्डल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डम्पर को जब्त कर लिया। डम्पर चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मांडल चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था बेहद खराब है और यहां भारी वाहनों की आवाजाही पर कोई नियंत्रण नहीं है। आए दिन लापरवाही से वाहन चलाने के कारण लोगों की जान जा रही है। उन्होंने मांग की है कि इस चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस को स्थाई रूप से तैनात किया जाए और भारी वाहनों की गति पर नजर रखने के लिए कैमरे और गति नियंत्रण उपकरण लगाए जाएं।
इस हादसे ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया है। लादू लाल रैगर की पत्नी और दो साल का बेटा उनकी आंखों के सामने ही दुनिया छोड़कर चले गए। घायल अवस्था में वह अपनी पत्नी और बेटे को गोद में लेकर सड़क पर रोता रहा। यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखों में आंसू ला दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव