भीलवाड़ाः ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के सम्मान में सोमवार को सिंदूर यात्रा महिला जिला समिति के तत्वावधान में विभिन्न महिला संगठनों की ओर से सिंदूर तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक अशोक कोठारी की टीम ने यात्रा का स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि तिरंगा यात्रा अंबेडकर सर्किल से शुरू होकर गोलप्याऊ चौराहा, पेच के बालाजी होते हुए सूचना केंद्र चौराहे पर समाप्त हुई। इसमें विभिन्न समाजों की महिलाएं व विभिन्न महिला संगठनों की सदस्य शामिल हुईं। टीम ने बालाजी मार्केट स्थित लोभचंद मांगीलाल शोरूम के पास पुष्प वर्षा की तथा सिंदूर यात्रा का वातावरण हमारा तिरंगा जिंदाबाद, जय हिंद की सेना जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम, जय श्रीराम, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
सिंदूर यात्रा में जिला संयोजिका बरजी देवी भील, जिला सह संयोजिका मंजू पालीवाल, मोहिनी माली, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित सैकड़ों महिला-पुरुष अनुशासित व कतारबद्ध होकर तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर कन्हैयालाल स्वर्णकार, रमा शर्मा, बाबूलाल टाक, अनिल चौधरी, सुन्दर लाल बम्बोड़ा, एडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेन्द्र सिंह राठौड़, दिनेश सुथार, कमल कोठारी, अमन शर्मा, सुनील शर्मा, अशोक सूर्या, पंकज सूर्या, सुरेश बापना, राधेश्याम सोडाणी, चेतन मानसिंहका, लादूलाल गुर्जर, अजय पाराशर, हर्षित ओझा, अक्षय व्यास सहित सैकड़ों वर्तमान/पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल