भीलवाड़ाः श्री गणेश उत्सव प्रबन्ध एवं सेवा समिति तथा अंधता निवारण सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में चार दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 23 नेत्र रोगियों को निशुल्क परामर्श देकर उपचार किया गया।
उनकी विभिन्न जांचें की गई। समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि डॉ. कृष्ण हेड़ा फेको सर्जन, डीएनबी द्वारा नेत्र रोगियों को निशुल्क परामर्श दिया गया। निः शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन स्वर्गीय मोहनलाल सोमानी बूंदी की स्मृति में प्रदीप सुनीता सोमानी द्वारा किया गया। शिविर में चयनित नेत्र रोगियों के नेत्र ऑपरेशन किए जाएंगे।
शिविर के दौरान रोगियों को निः शुल्क दवाइयां एवं धूप के चश्मे वितरित किए जाएंगे और चार दिवसीय शिविर के समापन के समय नेत्र रोगियों की आंखों की पुनः जांच की जाएगी। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी, श्यामसुंदर पारीक, गणपत जागेटिया, अरूण जागेटिया, सुभाष अग्रवाल, छीतरमल लड्ढा, जेके मित्तल आदि मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह