भीलवाड़ाः शुक्रवार को शाहपुरा में भारतीय सेना के समर्थन में ऐतिहासिक एवं जोशीला तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस यात्रा का नेतृत्व स्थानीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किया।
तिरंगा यात्रा स्थानीय कॉलेज मैदान से शुरू हुई तथा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई महलों का चौक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा झंडा था तथा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
यात्रा के दौरान नागरिकों ने भारतीय सेना जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे जोरदार नारे लगाए। तिरंगा यात्रा त्रिमूर्ति स्मारक, बस स्टैंड, सदर बाजार एवं बालाजी की छत्री जैसे प्रमुख स्थानों से गुजरी, जहां पुष्प वर्षा कर देशभक्ति का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, चिकित्सा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए।
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि भारतीय सेना के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति प्रदर्शित करने के उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की गई, जिससे क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त उत्साह एवं गर्व देखने को मिला।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह