भरतपुर: भरतपुर जिले के भुसावर क्षेत्र में जयपुर भरतपुर नेशनल हाईवे 21 पर खेड़ली मोड़ थाना के सामने दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। एक कार को बचाने के प्रयास में जयपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने अचानक मोड़ लिया और इसी दौरान सामने से आ रहे घी-दूध-छाछ से भरे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए और घी-दूध से भरे ट्रेलर में आग लग गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जलते वाहन से दो लोगों को बाहर निकाला साथ ही दूसरे वाहन में फंसे दो लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। चारों घायलों को पहले महवा अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार घायलों में झारखंड के नीतलाल यादव और अरविंद यादव तथा उत्तर प्रदेश के दीपक राजपूत और सागर शामिल हैं। घटना में घायल हुए चारों लोग दोनों वाहनो के चालाक एवं परिचालक है। भुसावर नगर पालिका की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार