भरतपुरः रूपवास कस्बे की नानकपुर कॉलोनी के वार्ड नंबर 22 व 23 के निवासी 40 वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे थे। सभी पार्टियां, प्रशासन, जनप्रतिनिधि, जलदाय विभाग के अधिकारी इस कॉलोनी को भेदभाव की नजर से देख रहे थे।
लगातार 7 दिनों तक धरना चला। इसके बाद विधायक, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, जलदाय विभाग अधिकारी, चंबल परियोजना अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। लेकिन आश्वासन के बाद 15 दिनों तक किसी ने पानी को शुद्ध नहीं किया, जिससे दुखी होकर 12 मई से धरना देने के लिए पुन: उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। रविवार शाम को पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल, प्रदेश भाजपा नेता ठाकुर भानु प्रताप सिंह, कृष्ण जाट, नवीन दुबे, नरेश शर्मा, गड़ी बुराना सहित अन्य नेताओं ने नानकपुर के निवासियों से मुलाकात कर जलदाय विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही नई पाइप लाइन डलवाई तथा ईओ नगर पालिका से जेसीबी मशीन उपलब्ध करवाकर दो दिन में पानी उपलब्ध करवाकर धरना समाप्त करवाया।
नानकपुर में रेलवे ट्रैक या ट्रेन रोके जाने पर अपनी जान जोखिम में डालकर 100 सीढ़ियों का पुल पार कर पानी लाने वाली 31 बहादुर महिलाओं को भाजपा नेताओं ने सम्मानित किया। नानकपुर निवासियों और नानकपुर संघर्ष समिति के संयोजक वीरेंद्र सिंह, खेमेंद्र सिंह, रूपवास पानी संघर्ष समिति के संयोजक संजीव गुप्ता ने पानी की समस्या के समाधान के लिए सभी भाजपा नेताओं का आभार जताया। पानी की समस्या का समाधान होने पर महिलाओं के चेहरों पर काफी खुशी देखी गई।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई