भरतपुरः भरतपुर के सेवर थाना इलाके में मथुरा बाईपास पर मुरवारा रोड के पास शनिवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार थार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। ड्राइवर और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेवर थाना प्रभारी सतीश शर्मा के अनुसार, जयपुर के फागी निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ वृंदावन दर्शन करने जा रहा था। शनिवार देर रात सेवर-मथुरा बाईपास पर मुरवारा रोड के पास ईको कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार थार ने ईको कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों गाड़ियां पलट गईं। ड्राइवर नरेंद्र (29) पुत्र मुरली और नीतू (24) निवासी फागी, जयपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
108 एंबुलेंस के ड्राइवर तेजपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायल श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालकर आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में सात श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें जीतू, अशोक, रेखा, किसनी, सीता और दूसरे लोग शामिल हैं। सभी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने खराब गाड़ियों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक बहाल किया।
शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करने की वजह से हुआ। पुलिस ने मरने वालों और घायलों के परिवारों को जानकारी दे दी है। रविवार सुबह परिवार वालों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और शव सौंप दिए जाएंगे। मरने वालों के परिवार वाले दुखी हैं। परिवार वालों ने बताया कि जब हादसा हुआ तो वे वृंदावन घूमने जा रहे थे।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव