भरतपुरः बयाना में भाजपा शहर, ग्रामीण व बांद बारैठा मंडल की संयुक्त बैठक रविवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष बलराम कंवर ने की। बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में 21 मई को शाम 5 बजे तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, आम नागरिक व पूर्व सैनिक भाग लेंगे, जो हाथों में तिरंगा लेकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेंगे।
कार्यक्रम के जिला संयोजक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बुधवार ने बताया कि मीराना तिराहा स्थित शहीद भरत सिंह सर्किल पर जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद यहीं से तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी। बैठक में पूर्व सांसद रंजीता कोली, पूर्व विधायक ग्यारसाराम कोली, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रमन धाकड़, जगमोहन खटाना, पूर्व पार्षद गौरव शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अर्जुन दमदमा, बंध बारैठा मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिकंदरा, प्रेमशंकर तिवाड़ी, नीरज सारस्वत, योगेश कुशवाह, राजेंद्र सिंह, मानसिंह, भगवान स्वरूप शर्मा, जवाहर शर्मा, रामवीर चौधरी, मुकेश दीक्षित सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में सभी ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की और इसे सफल बनाने की रणनीति तय की। उद्देश्य तिरंगा यात्रा व जयंती कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति व सामाजिक समरसता का संदेश देना है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा