भरतपुरः भरतपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चंद मिनटों में ही कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। खास बात यह रही कि नगर निगम की फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन संकरी गली होने के कारण वह मौके पर नहीं पहुंच सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के कोडियन मोहल्ले में संजय गुप्ता नामक व्यक्ति की कार घर के बाहर खड़ी थी तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा और फिर आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत पानी की बाल्टियों और घरेलू पाइपों से आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग और पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन गाड़ी बड़ी होने के कारण वह घटनास्थल से करीब 200 मीटर पहले ही रुक गई। संकरी गली में प्रवेश संभव न होने के कारण दमकलकर्मी गाड़ी तक नहीं पहुंच सके। लोगों को खुद ही आग बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी हालांकि उनके प्रयासों के बावजूद कार को बचाया नहीं जा सका और वह पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर नगर निगम के पास एक भी छोटी दमकल गाड़ी चालू हालत में होती तो समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता था और इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। लोगों ने नगर निगम प्रशासन और दमकल विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। इस घटना ने एक बार फिर भरतपुर नगर निगम की खस्ता हालत को उजागर कर दिया है। दमकल विभाग की 6 दमकल गाड़ियों में से 5 खराब हैं और एकमात्र चालू गाड़ी भी बड़ी है, जो संकरी गलियों में नहीं जा सकती। ऐसी आपात स्थिति में आम लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल