भरतपुर: राजस्थान राज्य जूडो संघ के चुनाव भरतपुर में शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव में सुरेन्द्र सांतर्क को अध्यक्ष, उम्मेद सिंह को सचिव, लक्ष्मण गुर्जर को कोषाध्यक्ष, विजय शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगवंत सिंह को उपाध्यक्ष तथा लीला राम व शिव राम जाट को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया, जबकि रामवीर सिंह व समुद्र देव भारत को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा उन्हें संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दिलाया। नवगठित कार्यकारिणी शीघ्र ही राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर व प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना बनाएगी। राजस्थान राज्य जूडो संघ के चुनाव रविवार को होटल लक्ष्य पैलेस में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी चुनाव अधिकारी मंजू गोयल व ओलंपिक पर्यवेक्षक डॉ. रमेश इंदौलिया ने की। समारोह में रमेश इंदौलिया, रमेश इंडिया, संजू पथेना, लोकेश पीपलखैरा, लेफ्टिनेंट रामगोपाल, बबलू, नटवर सिंह, संजय सोलंकी, सौरव बघेल, निखिल शर्मा व युधिष्ठिर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव