भरतपुरः भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में नगर निगम प्रशासन के अग्निशमन विभाग की दो दमकलों में से एक पिछले दो माह से खराब पड़ी है। मार्च व अप्रैल 2025 में नदबई व आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की 20 से अधिक घटनाएं सामने आई, लेकिन अग्निशमन व्यवस्था लचर होने के कारण 80 प्रतिशत मामलों में सामान जलकर राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नदबई अग्निशमन केन्द्र पर वर्तमान में मात्र एक दमकल सेवा में है, जो नदबई शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आग पर काबू पाने का काम करती है, जबकि दूसरी दमकल जो अधिक क्षमता व प्रभावी उपकरणों से लैस है, वह पम्पसेट व अन्य तकनीकी खराबी के कारण दो माह से बेकार पड़ी है। उक्त दमकल को ठीक करवाने में करीब ढाई लाख रुपए का खर्च आएगा, लेकिन नगर निगम प्रशासन ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार कई बार जब एक ही समय में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं होती हैं तो एकमात्र चालू दमकल गाड़ी केवल एक ही स्थान पर पहुंच पाती है, जबकि जब तक वही दमकल गाड़ी दूसरे स्थान पर पहुंचती है, तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका होता है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई