भरतपुरः भरतपुर सांसद संजना जाटव ने बुधवार को बयाना पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई की। करीब ढाई घंटे चली जनसुनवाई में लोगों ने पानी व बिजली की बदहाल आपूर्ति की शिकायत की। नगला शीशों के ग्रामीणों ने पिछली गहलोत सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत 12 करोड़ रुपए की लागत से अंडरपास बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन पार करते समय जोखिम उठाना पड़ता है।
सांसद ने रेलवे अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण भी किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने 17 करोड़ रुपए की पेयजल योजना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दो साल बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्र में उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की भी मांग की गई। व्यापारियों ने भरतपुर को एनसीआर-टीटीजेड प्रतिबंधों से मुक्त करने की मांग की। बयाना स्टेशन पर विभिन्न यात्री ट्रेनों का ठहराव करने व रेलवे स्टेशन पर रैक प्वाइंट बनाने की भी मांग की। व्यापारियों की मांग पर सांसद संजना जाटव ने शहर में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सांसद कोष से राशि देने की घोषणा की। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा, पूर्व विधायक अमरसिंह जाटव सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल