भरतपुरः भरतपुर जिले के कुम्हेर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने शराब ठेकेदार और उसके सेल्समैन के साथ मारपीट कर करीब 4 लाख रुपए लूट लिए। घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब ठेकेदार श्यामवीर और उसका सेल्समैन बनय सिंह बोरई गांव के पास आवर गांव की ओर जा रहे थे। दोनों शराब की बिक्री के पैसे लेकर अपनी कार में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार रुकवाई और उन्हें जबरन नीचे उतारकर मारपीट करने लगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने ठेकेदार से 4 लाख रुपए नकद और उसकी सोने की चेन लूट ली। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर हमलावर भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और विभिन्न संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई