भरतपुरः भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र के बंशी पहाड़पुर इलाके में अवैध खनन, अवैध रॉयल्टी वसूली और ओवरलोड वाहनों से परेशान ग्रामीण अब धरना प्रदर्शन शुरू करने को मजबूर हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धरने पर बैठे लोगों ने बताया है कि बंशी पहाड़पुर में अवैध खनन चल रहा है। अवैध खनन से निकाले गए पत्थरों को ओवरलोड वाहनों में भरकर ले जाया जा रहा है, जिनसे रॉयल्टी धारक अवैध रूप से पैसे वसूल रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार पुलिस और खनिज विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अवैध खनन माफिया दबंग हैं और जब उनके खिलाफ शिकायत की जाती है तो वे ग्रामीणों को धमकाते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया है कि ओवरलोड वाहनों के कारण आबादी क्षेत्र में धूल उड़ती है, जिससे ग्रामीणों को सांस संबंधी बीमारियां होने लगी हैं। पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी उनसे मिले हुए हैं, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं होती। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर खनिज विभाग और पुलिस के अधिकारी अवैध खनन, ओवरलोड वाहनों और अवैध रॉयल्टी वसूली पर रोक नहीं लगाते हैं तो ग्रामीणों द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव