भरतपुरः रुदावल थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक दंपत्ति की पहचान सुरेंद्र (36) और उसकी पत्नी रीना (33) के रूप में हुई है। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।
सुरेंद्र और रीना में कल शाम 6 बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उन्हें उल्टियां होने लगीं। उनके बच्चे जिनकी उम्र 1 से 8 साल के बीच है, जब उन्होंने देखा कि उनके माता-पिता की तबीयत बिगड़ रही है तो शोर मचाना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुरेंद्र और रीना के पांच बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे बड़ी बेटी शिवन्या 8 साल की है, जबकि सबसे छोटा बेटा मोनू 1 साल का है। सुरेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था और दोनों की शादी 18 साल पहले हुई थी। रुदावल थाने के सहायक उपनिरीक्षक मुंशी लाल ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस घरेलू कलह के पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह