भरतपुरः रुदावल क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला तुला में पूर्व उप प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश गुर्जर के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधानाचार्य डॉ. महेश गुर्जर की अध्यक्षता में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही छात्र-छात्राओं को समाज सेवा, संस्कार, स्वच्छता, दान-पुण्य व शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य डॉ. महेश चंद्र गुर्जर ने सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इस विद्यालय के छात्र रचित गुर्जर ने कला वर्ग में 98.60 प्रतिशत, क्षमा शर्मा ने 96.80 व कोमल गुर्जर ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर योगेश शर्मा, अनिल कुमार, वीर बहादुर, जागृति गर्ग, करतार सिंह, हरिओम हंसराम आदि मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज