भरतपुरः जिले के घनौली मोड़ और आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के बीच स्थित एक खेत में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के चेहरे, हाथ, सिर और पेट पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। शव के पास एक दरांती भी पड़ी मिली है, जिससे हत्या का शक और गहरा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही भरतपुर के घनौली मोड़ और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक जांच के बाद मामला उत्तर प्रदेश की सीमा में होने के कारण फतेहपुर सीकरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान भरतपुर जिले के गांव सैदपुरा निवासी महिला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतका के पति की छह साल पहले गांव के ही कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। यह घटना बुराना (भरतपुर) और सैमरा (आगरा) गांव के बीच खेतों में हुई, जिसके चलते दोनों राज्यों की पुलिस सक्रिय हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और महिला की हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह