भरतपुर: आईएएस कमर उल जमान चौधरी ने सोमवार को भरतपुर कलेक्टर और डॉ. टीना सोनी ने संभागीय आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इससे पहले संभागीय आयुक्त का कार्यभार पूर्व भरतपुर कलेक्टर अमित यादव के पास था।
सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट में उनका विदाई कार्यक्रम हुआ। कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने कहा- सरकार की प्राथमिकताओं पर काम किया जाएगा। जनता और जनप्रतिनिधियों के फीडबैक को ध्यान में रखकर काम करेंगे। आईएएस कमर उल जमान चौधरी मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। वे दौसा कलेक्टर के पद पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा वे जोधपुर विकास प्राधिकरण में आयुक्त के पद पर काम कर चुके हैं।
आईएएस कमर उल जमान चौधरी 2014 के आईएएस अधिकारी हैं। वे पहले भी भरतपुर में रह चुके हैं। कल रात 62 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी हुई। जिसके बाद आईएएस अमित यादव की जगह आईएएस कमर उल जमान चौधरी को भरतपुर कलेक्टर लगाया गया। डॉ. टीना सोनी ने भरतपुर संभागीय आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। संभागीय आयुक्त कार्यालय में उनके स्वागत के लिए तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले संभागीय आयुक्त का कार्यभार भरतपुर के पूर्व कलेक्टर अमित यादव के पास था।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई