भरतपुरः बयाना विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विधायक डॉ. रितु बनावट ने शुक्रवार को रूपबास–जटमासी मार्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि निर्माणाधीन सड़क में घटिया और निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। सड़क निर्माण में मिट्टी और मोरंग को मिलाकर बेस तैयार किया जा रहा था, जो तकनीकी मानकों के बिल्कुल विपरीत है।
विधायक ने मौके पर मौजूद सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को तुरंत फटकार लगाई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी विधानसभा में सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी और ठेकेदार सतर्क हो जाएँ, अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य में मनमानी और लापरवाही लोगों की सुरक्षा और सार्वजनिक धन दोनों के साथ खिलवाड़ है।
डॉ. रितु बनावट ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि खराब सामग्री हटाकर मानक के अनुरूप पुनः निर्माण कराया जाए। साथ ही उन्होंने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की बात कही। विधायक ने कहा कि विकास कार्य जनता के हित में होते हैं और इनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार तथा जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विधायक ने यह भी घोषणा की कि इस मामले को लेकर वह शीघ्र ही जयपुर जाकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और अतिरिक्त मुख्य सचिव (पीडब्ल्यूडी) से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी देंगी। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर उच्च स्तरीय जांच जरूरी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ऐसी लापरवाही क्यों हुई और किस स्तर पर निर्माण कार्य की निगरानी में कमी रही।
इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में चल रहे अन्य सड़क निर्माण कार्यों की भी व्यापक जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोई भी ठेकेदार या अधिकारी यह न समझे कि निम्न गुणवत्ता का काम छिपा रह जाएगा। जनता के पैसों से बनाई जा रही सड़कों में उच्च गुणवत्ता और स्थायित्व सुनिश्चित करना अनिवार्य है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट फंसी, आर्मी की मदद से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू
पुष्कर में काव्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम, डॉ. कैलाश मण्डेला को मिला राष्ट्रीय सम्मान
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश
मुजफ्फरनगर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 2 बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला
स्वच्छता और विकास की दिशा में बड़ा कदम, नाला सफाई अभियान शुरू
झांसी में न्यायिक अधिकारी को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
स्मार्ट मीटर बने सिरदर्द: तकनीकी खामियों से परेशान उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
रुदावल CHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, एक डॉक्टर के भरोसे हजारों मरीज
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता व सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश
गो सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल से देशभर में गोहत्या बैन की मांग को लेकर शुरू होगा महाअभियान