बुलंदशहरः डिबाई में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रपुत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गजेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री के नाम डिबाई के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों द्वारा अपनी मनमानी की जा रही है।
जैसे सीबीएसई बोर्ड की एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध न कराना, मोटी रकम के लालच में प्राइवेट प्रकाशन की पुस्तकें उपलब्ध कराकर जनता को परेशान करना, साथ ही क्षेत्र में चल रहे अवैध ओयो होटलों पर कार्रवाई की जाए तथा विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र व नगर में बार-बार बिजली की टोटिंग की जा रही है।
किसानों की अन्य समस्याएं जैसे भारत सरकार द्वारा गरीब किसानों के लिए जनहित में चलाई जा रही उज्ज्वल योजना में गैस एजेंसी संचालक ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की है। जिस उपभोक्ता का नाम व पता एएचएल ऑनलाइन आया था, उसकी जगह फर्जी लोगों के नाम पर 95% पैसा लेकर फर्जी गैस कनेक्शन बना दिए गए। इसके अलावा गैस सिलेंडरों में भी लगातार धोखाधड़ी हो रही है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है।
इसके अलावा प्रत्येक गैस एजेंसी संचालक 2000 से 2500 फर्जी गैस कनेक्शन बनाकर उतने ही गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचकर अवैध धन कमा रहे हैं। अधिकारियों को जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सरकारी शराब की दुकानों पर ओवरराइटिंग में एक दुकान का माल एक्सपायरी डेट का दूसरी दुकान पर बेच दिया जाता है।
नगर के नाम पर चाइना व्यापारी व प्रॉपर्टी डीलर के विरोध की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में भी हम लोग इस भूमाफिया के खिलाफ अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, जिसमें उक्त भूमाफिया द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल से मिलीभगत करके पीसीएफ गोदाम की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इसके अलावा भूमाफिया द्वारा प्लाटिंग कर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। किसानों को लूटने में भाला चला रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा