अयोध्याः जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अयोध्या रोडवेज स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपाइयों ने उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को नमन किया और उनकी स्मृति में संकल्प लिया।
इस अवसर पर मौजूद पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आज हमें डॉ. मुखर्जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि डा मुखर्जी राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए जो बलिदान दिया, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने माल्यार्पण के उपरांत कहा कि डॉ. मुखर्जी की दूरदर्शिता और राष्ट्रवादी नीतियों ने ही भारतीय जनता पार्टी की जो मजबूत नींव रखी है, उसी के बल पर पार्टी आगे बढ़ रही है। उन्होंने ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ का जो मंत्र दिया, वही आज हमारी पार्टी की विचारधारा का आधार है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं को उनके विचारों को पढ़ना, समझना और आत्मसात करना चाहिए, तभी हम एक सशक्त भारत की कल्पना को साकार कर सकेंगे। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है, जिसे हम कभी भुला नहीं सकते। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व रामचन्दर यादव ने जयपुरिया स्कूल में पौधरोपण किया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शक्ति सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, आलोक द्विवेदी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार