Bhagalpur Road Accident : बिहार के भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां रविवार देर रात कांवड़ियों से भरी एक डीजे पिकअप वैन गड्ढे में गिर गई। वैन में कुल 9 कांवड़िये सवार थे। हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन युवकों की हालत अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है।
दरअसल यह हादसा रविवार रात करीब 12 उस वक्त हुआ जब DJ वैन सभी कांवड़ियों को सुल्तानगंज से ज्येष्ठगौर नाथ ले जा रही थी इस दौरान रास्ते में अचानक हाईटेंशन लाइन की चपटे मे आ गई। जिससे गाड़ी में करंट उतर आया और वैन का संतुलन बिगड़ने वह एक गड्ढे में जा गिरी। जिस गड्ढे में गाड़ी गिरी, उसमें पानी भी भरा हुआ था। हालांकि, इस दौरान पांच लोग गाड़ी से कूद गए, जिनमें से तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
इस हादसे की सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को दी गई, जिसके बाद सभी घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान मनोज कुमार (24), संतोष कुमार (18), विक्रम कुमार (23), रवीश कुमार उर्फ मुन्ना (18), और अंकुश कुमार (18) के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि अब तक देश भर के कई राज्यों में कांवड़ियों के साथ हादसों के कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले 29 जुलाई को झारखंड के देवघर में कांवड़ियों से भरी बस और सिलेंडर से लदे ट्रक की टक्कर में 9 कांवड़ियों की मौत हो गई थी, जबकि 21 घायल हो गए थे। बस में 35 लोग सवार थे। ये सभी देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाने जा रहे थे। इस हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गये थे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार