Bihar: बिहार के बेतिया पुलिस लाइन से एक सनसनीखेज खबर आई है, जहां एक सिपाही ने अपने ही साथी सिपाही पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में सिपाही सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल आरोपी सिपाही परमजीत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कुछ दिन पहले ही दोनों सिकटा थाने से तबादला होकर बेतिया पुलिस लाइन आए थे।
पुलिस लाइन गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सिपाही परमजीत ने अपनी इंसास राइफल से एक के बाद एक कुल 11 गोलियां सोनू कुमार पर चलाईं। पूरी पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद हमलावर सिपाही परमजीत इंसास राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़ गया, जिसे काबू करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल एसडीपीओ विवेक दीप मुफस्सिल थाने में उससे पूछताछ कर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक सिपाही सोनू कुमार का शव पुलिस बैरक में पड़ा है, जिसकी जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि दोनों सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो इस दुखद घटना का कारण बना।
बताया जा रहा है कि दोनों का कुछ दिन पहले ही सिकटा थाने से तबादला होकर बेतिया पुलिस लाइन में आया था और वे एक ही यूनिट में पदस्थापित थे। डीआईजी हरकिशोर राय ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों सिपाहियों के बीच पुराना विवाद था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई