लखनऊ, शासकीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तहसील मोहनलालगंज के ग्राम पंचायत दहियर में एक कैंप लगाया गया। यह जानकारी पाते ही जिलाधिकारी विशाखजी खुद वहां पहुंच गए। सिठौली कला स्थित अटल आवासीय विद्यालय में 1000 बच्चों की क्षमता है, जबकि वर्तमान में 617 बच्चे अध्ययनरत है। गांव सिसेंडी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का जायज़ा लिया गया। सेक्रेट्री द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत में लगभग 1268 परिवार और 180 दुकानें है, जिसमे एक ई रिक्शा द्वारा कूड़ा उठान किया जा रहा है। स्वच्छता ऑडिट बैठक के अनुसार, घरों और प्रतिष्ठानों को मिलकर पिछले माह कुल 26790 रुपए की धनराशि एकत्रित की गई थी। इसके साथ ही कूड़े में प्राप्त प्लास्टिक आदि का विक्रय करके 11198 रुपए की आय प्राप्त हुई।
डीएम ने कैंप में लगाए गए बैंकिंग, वीसी सखी, आंगनबाड़ी, आशा, स्वास्थ्य परीक्षण, जन्म, मृत्यु संबंधित प्रमाण पत्र के आवेदन, पेंशन योजनाओं की जानकारी ली। यहां आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बताया कि वह मातृत्व वंदना योजना के आवेदन कराती हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के स्टाल में बताया गया कि 30 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जन्म और मृत्यु संबंधित प्रमाण पत्र के आवेदन भी स्टॉल पर मिले। इस सम्बन्ध में ग्राम सचिव ने बताया कि वर्तमान में कोई आवेदन लंबित नहीं है।
इसके बाद जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी के रजिस्ट्रेशन की जानकारी मांगी। सचिव ने बताया कि अभी तक कुल 3555 लोगों की फैमिली आईडी बनाई जा चुकी हैं। ग्राम में कुल 610 परिवार है। चौपाल के दौरान 2 लोगों ने वरासत के प्रकरण, चक रोड से संबंधित शिकायत, ग्राम दहियर में चक रोड कच्चा होने के कारण जल भराव और ग्राम गंगा खेड़ा में सीवर लाइन की मांग वाले पत्र पाए गए। कैंप में राशन कार्ड से संबंधित प्रकरणों का समुचित निस्तारण न किए जाने एवं प्रकरणों को लंबित रखने के दृष्टिगत सप्लाई इंस्पेक्टर मोहनलालगंज को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद वह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माणाधीन एकेडमिक ब्लॉक और हॉस्टल ब्लाक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य भवन के निर्माण कार्य में कतिपय कमियां पाई गई। यहां अब एक टेक्निकल कमेटी के जरिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई