लखनऊ, शहर की कई सोसाइटियों में बेसमेंट बने हुए हैं। इनके पिलर कमजोर हैं। यही कमजोरी लोगों के लिए चिंता का कारण बन रही हैं। खाली जमीन होने के कारण इसमें नमी भी बनी रहती है और किसी भी स्थान में भरे हुए पानी का संपर्क बेसमेंट में बन जाता है। इससे नमी बढ़ जाती है। यह खतरे का कारण भी बन सकता है। मकान के पिलर कमजोर हों या दीवार, पूरा मकान ही कमजोर हो जाता है।
लखनऊ शहर में कई बस्तियों में कमजोर बेसमेंट और मकान हैं।
इनमें ऊंची इमारते बनीं हुई हैं। कई बिल्डिंग बेसमेंट के करीब होने के कारण कमजोर हो रही हैं। सोसाइटियों में बेसमेंट में पानी भरने की परेशानी भले नई ना हो, लेकिन इसके खतरनाक होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। बेसमेंट में रिस कर पानी भरने का भी डर रहता है। बिल्डिंग के पिलर्स और इनकी दीवारों पर असर पड़ता है। शहर के तमाम लोगों के नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण के पास शिकायती पत्र है।। इनमें लोगों ने स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग की है। साथ ही एक सर्व कराने की मांग की गई है कि आखिर कितने बेसमेंट की इजाजत विभागों से मिली है।
जिनको इजाजत नहीं दी गई, उनके बेसमेंट क्यों बने हुए हैं। बारिश के दौरान बीते साल दिल्ली में एक इमारत में पानी भर गया था। इसमें कई युवक डूबकर मर गए थे। इसके बाद लखनऊ में भी कार्रवाई शुरू हुई थी। सीलिंग का खौफ काफी दिनों तक रहा, लेकिन अब फिर बारिश के दौरान ऐसी इमारतों में पानी भरने का डर बना हुए है। बहरहाल अभी तक किसी प्रकार के एहतियात बरतने की कोशिश भी नहीं शुरू हुई है। पूर्व में पुराने मकानों और फ्लैट की खिड़की-दरवाजा आंधी में गिर चुके हैं। इसलिए पुराने मकानों का भी आडिट होना चाहिए। कई मकान तो ऐसे भी हैं, जिनमें बोर्ड या होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनको भी हटाने की मांग की जा रही है। आलमबाग सब्जी मंडी के पास दर्जनों इमारतों में बेसमेंट बने हुए हैं। इनमें कोचिंग चलाई जा रही हैं। ज्यादातर को बिना परमीशन के हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह