Bareilly Violence: यूपी के बरेली हिंसा मामले में प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने दंगे के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बीडीए ने पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित अवैध दुकानों और शोरूम को सील कर दिया गया। बताया गया कि ये सभी व्यवसाय बिना मानचित्र स्वीकृति के चल रहे थे।
उधर प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण और बिना अनुमति के चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ की गई। मिली जानकारी के मुताबिक बरेली विकास प्राधिकरण ने मौलाना तौकीर रज़ा के करीबी सहयोगी मोहम्मद आरिफ की कुल 17 दुकानें सील कर दी हैं।
इससे पहले, प्रशासन ने हिंसा के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रज़ा के एक और करीबी सहयोगी डॉ. नफीस खान के अवैध मैरिज हॉल पर बुलडोज़र चला दिया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हिंसा और दंगों में शामिल लोगों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बरेली दंगों की अब तक की जाँच में पुलिस ने 126 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से 83 को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
गौरतलब है कि 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद शहर में तनाव पैदा हो गया था। बड़ी संख्या में लोग "आई लव मोहम्मद" लिखे पोस्टर लेकर इकट्ठा हुए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया और स्थिति बिगड़ गई, जिससे दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03