I Love Muhammad: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जुमे की नमाज के बाद "आई लव मोहम्मद" विवाद को लेकर भारी बवाल मच गया। खबरों की माने तो आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raza) के समर्थक ज्ञापन सौंपने के जमा हुई भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज (Bareilly Lathicharge) कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। फिलहाल, इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
दरअसल बरेली के कोतवाली क्षेत्र में आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raza) के आह्वान पर शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद इस्लामियां मार्केट में उनके समर्थकों की भारी भीड़ सड़क पर उतर आई और आइ लव मुहम्मद के नारे लगाने लगी। पुलिस ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की। तभी भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज (Bareilly Lathicharge) कर दिया। पुलिस और पीएसी ने लाठीचार्ज कर लोगों को तितर-बितर किया। फिलहाल पुलिक के आधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस बीच, श्यामगंज चौराहे के पास भी भीड़ इकट्ठा करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने लोगों को तितर-बितर कर दिया।
गौरतलब है कि बरेली के इस्लामी धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा ने "आई लव मुहम्मद" (I Love Muhammad) पोस्टर विवाद के खिलाफ एक बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने घोषणा की थी कि शाहजहांपुर समेत देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को इस्लामिया ग्राउंड में धरना दिया जाएगा। मौलाना ने 'आई लव मोहम्मद' मुद्दे पर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजने का वादा किया है। ज्ञापन में उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक भाग लेने की अपील की है। धरने की घोषणा के बाद बरेली प्रशासन हरकत में आ गया। अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकालकर स्पष्ट संदेश दिया कि शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं जिले में आईपीसी की धारा 163 लागू कर दी है, जिसके तहत बिना अनुमति के किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शहर में कई वरिष्ठ अधिकारियों और करीब 50 इंस्पेक्टरों सहित पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई