Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को उक्त हुआ जब ट्रक और अर्टिगा कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था की चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे पर सीएम योगी (CM Yogi) ने दुख जताता है। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
बता दें कि यह हादसा बाराबंकी के रामनगर में हुआ। बताया जा रहा है कि अर्टिगा सवार लोग कानपुर से गोंडा जा रहे थे, तभी ट्रक और अर्टिगा कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल बच्चों में एक 10 साल और एक 9 साल का है। उधर हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे पर दुख जताया है। सीएम कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।"
गौरतलब है कि कि इससे पहले 31 मई को यूपी के बुलंदशहर में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। बुलंदशहर के नेशनल हाईवे पर एक ईको और ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें ईको सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 31 मई को ही हरदोई में बारातियों की कार खाई में गिर गई थी। इस हादसे में एक मासूम बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि छह घायल हो गए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह