Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले में बिठूर से लौट रहा एक परिवार एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गया। एक महिला समेत 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार देर रात को केदारनाथ के देवा-फतेहपुर मार्ग पर बिशुनगर इलाके के पास उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक और बिना नंबर प्लेट वाली अर्टिगा कार की सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, यह हादसा देर रात करीब 12:00 बजे ज़िले के देवा पुलिस स्टेशन के तहत कुथलपुर गांव के पास हुआ। जहां अर्टिगा कार पर नंबर प्लेट नहीं थी। अर्टिगा कार में सवार मौलवीगंज निवासी सराफा व्यापारी प्रदीप रस्तोगी अपने परिवार के साथ बिठूर में गंगा में डुबकी लगाने के लिए कस्बे के एक युवक से कार बुक की थी। वे देर रात फतेहपुर-बाराबंकी रोड पर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
देवा कोतवाली के इंचार्ज अजय कुमार त्रिपाठी ने ट्रक को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। उधर घटना के बाद रस्तोगी परिवार के घर पर लोगों का तांता लग गया। ज़िलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने घटनास्थल का दौरा किया और जानकारी इकट्ठा की, और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि घायलों को बेहतरीन इलाज दिया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह