मिर्जापुरः टैक्सेशन बार एसोसिएशन मिर्जापुर के सत्र 2025-26 के लिए चुनाव मिर्जापुर नगर के कटरा बाजीराव स्थित रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुए, जिसमें सभी पदों के लिए सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी नीरज कुमार त्यागी एवं उप चुनाव अधिकारी तबरेज अहमद के निर्देशन में कार्यकारिणी के सभी पदों के लिए सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेश चन्द्र, सचिव पद पर शंकर लाल सोनी, उप सचिव पद पर गुंजन सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर नवीन श्रीवास्तव, आय व्यय निरीक्षक पद पर मनोज कुमार एवं सूचना मंत्री पद पर शिव कुमार शुक्ला को मनोनीत किया गया।
पदाधिकारियों के चुनाव के साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा कवल चन्द्र वर्मा, पंकज कुमार, विमल कुमार कौशल, मनोज अग्रवाल, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संजीव कुमार श्रीवास्तव, नीरज कुमार त्यागी, मनीष कुमार एवं इरशाद अहमद को भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारी नीरज कुमार त्यागी ने कहा कि हमारी बार में सर्वसम्मति से चुनाव कराने की परंपरा रही है और खुशी की बात है कि इस बार भी हम परंपरा को कायम रखने में सफल रहे हैं। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूर्व की भांति कार्य करती रहेगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अशोक कुमार दुबे, सौरभ श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार दुबे, अंकुर श्रीवास्तव, प्रणय त्रिपाठी, अंशुमान सिंह मौर्य आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल