Har Ghar Jal Yojana : उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल हर घर जल योजना की ज़मीनी हक़ीक़त देखने पहुँचे केंद्रीय सचिव से ग्रामीणों ने नाराज़गी ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्घाटन स्थल ही प्यासे हैं तो अन्य गाँव का क्या हाल होगा? ग्रामीणों की बात सुन सचिव ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दिसंबर माह तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
केन्द्रीय संयुक्त सचिव मिनिस्ट्री ऑफ़ डेवलपमेंट व नेशनल वास एक्सपर्ट सुभाष चौधरी ने मंगलवार को खटान परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। 21 अगस्त 2020 से L&T कंपनी द्वारा परियोजनाओं के कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें 354 गांवों में 4215 किलोमीटर पाइप लाइन डालकर 1,31995 घरों में पानी के कनेक्शन दिए जाने थे।
इस हर घर नल हर घर जल योजना के तहत 9,68092 लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाना था। लेकिन पाँच साल बाद भी पेयजल योजना कार्य अधूरे पड़े हैं। कई गांवों में न तो पाइपलाइन बिछी हैं और न ही गाँव में नल की टोंटी लगी हैं। शिकायतों की जाँच व परियोजनाओं की हक़ीक़त जानने के लिए संयुक्त सचिव लाव लश्कर के साथ सबसे पहले खटान गाँव पहुँचे। जहाँ पेयजल परियोजना का कार्य अपूर्ण होने पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए L&T कंपनी व जल जीवन मिशन के अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी है। साथ ही उन्होंने दिसंबर माह तक परियोजना के कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देश दिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल