बांदा: ईंट भट्ठा में काम करने वाले मजदूरों से भरी बस सोमवार की सुबह खंती में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां तीन महिलाओं समेत कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हमीरपुर जिले के 50 से अधिक मजदूरों को ईंट पथाई के बाद प्रयागराज से वापस लेकर लौट रही बस बांदा में अनियंत्रित होकर खाईं मे पलट गई। इसके बाद बस के अंदर फंसे मजदूरों में दहशत फैल गई और सभी लोग जान बचाने के लिए चीख पुकार करने लगे, जिसे सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए 20 से ज्यादा मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन महिलाओं की हालत नाज़ुक बताई गई है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह हादसा बबेरू थाना क्षेत्र में मुरवल के पास हुआ है। ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।
सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि बस पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे के तत्काल बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर जरूरी उपचार मुहैया कराया गया। घायलों में हमीरपुर जिले के अकोना गांव की वीरव्रती पत्नी राम आसरे (40), कल्ली पत्नी देवी दीन (25) और नंदिनी पत्नी चरन सिंह (22) की हालत गंभीर बताई गई है। जबकि कांति (24), शांति (26), प्रेमलता (35), चांदनी (10) निवासी राठ, रानी (30) निवासी बिंवार, रानी (24) निवासी हमीरपुर, आरती (7), लक्ष्मी (16), संतोषी (17), रिजिका (7), ज्योति (31), उर्मिला (40) निवासी अकोना, अनुराग (9) हमीरपुर, अंजलि (30), भूरी (55), रोहिणी (20), देवीचरण (35) निवासी राठ और अनिल (21) निवासी छतरपुर (मप्र) आदि को मामूली चोटें आई हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह