बांदाः घर पर आराम कर रहे एक छात्र को घर से बुलाकर हॉकी और रॉड से पीटकर घायल कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई न होने से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर हंगामा किया और बांदा-बबेरू रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक नामजद समेत आठ अज्ञात लोग फरार हैं।
देहात थाना क्षेत्र के गुरेह गांव के मजरा सहाड़ी का पुरवा निवासी बृजबिहारी प्रजापति का बेटा प्रेमचंद प्रजापति (21) बुधवार रात घर पर था। उसका दोस्त साहिल घर आया और उसे बबेरू रोड पर खेत सिंह खंगार चौराहे पर ले गया। वहां पहले से मौजूद लोगों ने उसे हॉकी और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा, जिससे वह मरणासन्न हालत में पहुंच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रेमचंद को जिला अस्पताल से झांसी रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर भेज दिया गया। वहां भी उसे होश नहीं आया। परिजनों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज (इटावा) में भर्ती कराया था।
रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव लौट आए। मृतक के भाई लखन प्रजापति ने बताया कि उसके पिता ने देहात थाने में प्राजंल गुप्ता, गोलू ठाकुर, साहिल सिंह और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। CCTV फुटेज में युवराज और सत्यम के नाम सामने आए हैं। उसका अंतिम संस्कार मंगलवार को होना था। पुलिस के कोई कार्रवाई न करने से नाराज परिजनों और गांव वालों ने शव को बांदा-बबेरू रोड पर रखकर हंगामा किया और जाम लगाने की कोशिश की।
सूचना मिलने पर असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस मविस टाक और देहात थाना इंचार्ज सीपी तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को शांत कराया। असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस ने बताया कि प्राजंल गुप्ता और सत्यम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा शराब की दुकान के कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है। असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मोविस टाक ने बताया कि मारपीट में युवक की मौत के मामले में सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी भाग गए। फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मंगलवार को ऑल इंडिया प्रजापति कुम्हार महासभा फोरम के नेशनल प्रेसिडेंट रामपाल प्रजापति के नेतृत्व में टीम के सदस्य देहात थाना क्षेत्र के गुरेह गांव के मजरा सहाड़ी पुरवा पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें न्याय और दोषियों की गिरफ्तारी और आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए टीम के सदस्यों ने आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर गौरीशंकर प्रजापति नन्ना, आलोक दक्ष, अशोक प्रजापति, प्रदीप कुमार, पुनीत कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल