बांदाः आपसी वाद विवाद सुलझाने गए चचेरे भाई के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी तमंचा लेकर कोतवाली पहुँचा और सरेंडर कर दिया। बबेरू कस्बे के औगासी रोड अयोध्यापुरी निवासी राजू के परिवार वाले सुबह परिजनों से किसी बात को लेकर लड़ झगड़ रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई रज्जन मलिक समझौता कराने पहुँच गए। तभी ग़ुस्से में आए राजू ने तमंचे से रज्जन को गोली मार दी। वहीं घटना के बाद हत्यारोपी राजू ने कोतवाली में जाकर सरेंडर कर दिया और हथियार के रूप में अवैध तमंचा भी पुलिस को सौंप दिया।
हत्या की सूचना पर बांदा पुलिस अधीक्षक पलास बंसल मौक़े पर पहुँचे और परिजनों से पूछताछ की। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए हैं। पुलिस अधीक्षक पलास बंसल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। परिवार में पत्नी रमा और एक पुत्र और दो पुत्रियाँ भी हैं।
कोतवाली प्रभारी ने दी जानकारी, बोले होगी गहन जांच
कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि हत्यारोपी राजू घर के पास एक झोपड़ी में गुटखा पान की दुकान करता था। कल अपने ही घर में आपसी वाद विवाद कर रहा था। तभी रज्जन मलिक पहुँचे और किसी बात को लेकर गोली मारी है। हालाँकि पुलिस जांच कर रही है।
परिवार की आपसी कलह ने ही भाई से भाई को दुश्मन बना दिया। हालाँकि भाई रज्जन मलिक को ये नहीं पता था कि दूसरा भाई उसे विवाद सुलझाने पर ही गोली मार देगा। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह